फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षरों से स्कूल के लाखों रुपये निकालने के मामले में सीजेएम ने पैलानी पुलिस को चंदवारा गांव के इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधक आराधना सिंह ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया था कि वह वर्ष 2013 से प्रबंधक हैं। 6 मार्च 2019 को तबीयत खराब होने पर वह अस्पताल में भर्ती रहीं। इसी बीच प्रधानाचार्य ने मेंटीनेंस खाता से उनके फर्जी हस्ताक्षरों से 5,69,154 रुपये निकाल लिए। प्रबंधक ने बताया कि इसके पूर्व शिकायतों के आधार पर प्रधानाचार्य को पद से हटा दिया था और जांच में दोषी पाने पर निलंबित कर अनुमोदन के लिए पत्रावली डीआईओएस के यहां भेजी थी। डीआईओएस ने भी जांच सही पाए जाने पर प्रधानाचार्य के निलंबन का अनुमोदन किया था। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
युवाओं ने सपा की सदस्यता ली
बांदा। दो दर्जन से अधिक युवाओं ने सपा की सदस्यता ली। इन सभी का पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने स्वागत किया। नगर अध्यक्ष प्रदीप निगम, पूर्व जिला महासचिव राजेंद्र यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आमिर खां, धीरज मिश्रा, अमित पांडेय, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, महेंद्र नामदेव, महेश मिश्रा, सोनल जैन, दीपक तिवारी, प्रशांत गुप्ता, धीरेंद्र दीक्षित, महेंद्र यादव, अमोल जड़िया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
प्रसपा यूथ अध्यक्ष आज आएंगे
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां ने बताया कि नौ मार्च मंगलवार को यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमर रजा व प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता बांदा आएंगे। 12 बजे बिजली खेड़ा में पार्टी के आयोजित यूथ सम्मेलन में शिरकत करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------
सीएम के कार्यक्रम का किसान बहिष्कार करेंगे
बांदा। भाकियू की संकट मोचन में हुई बैठक में जिला पंचायत के समस्त वार्डों में समर्थित प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि किसान सीएम के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, मंडल सचिव बृजेश सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राजाबाई, रामदास साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------------
21वें दिन भी धरने में रहे जल निगम कर्मी
बांदा। वेतन व पेंशन भुगतान की मांग को लेकर जल निगम संघर्ष समिति जनपद इकाई के बैनर तले 21वें दिन सोमवार को भी जल निगम सोलहवीं शाखा में जारी रहा। संयोजक जीपी शैलेंद्र ने कहा कि पिछले पांच माह से कर्मचारियों को वेतन व पेंशन नहीं मिली है।
वर्ष 2016 से पेंशनरों का बकाया नहीं मिला। इससे कर्मचारी और पेंशनर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। प्रेमा देवी ने सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का जल निगम को नोडल बनाने की सराहना की, लेकिन प्रदेश जल निगम के 5,327 नियमित फील्ड कर्मचारियों को पंचायतीराज विभाग व निकायों में भेजने की निंदा की। इस मौके पर विजय राम, राजकुमार यादव, सुशील वर्मा, वीके सिंह, दीपू वर्मा, योगेंद्र सिंह, सुनील चौहान, पबीर सिंह, जितेंद्र कुमार, उमाचरण, दिनेश कुमार, आरएस त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, बैजनाथ साहू, जयदेवी, सुमति, रामेश्वर, सुभाष, बाबू देवी, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें