फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत, तीन घायल

Thu, 22 Feb 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । दो बाइकों की हुई टक्कर में चार छात्र गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां एक छात्र ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य छात्रों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी नीरज (18) व सुचित (18) दोनों बीए की परीक्षा देकर गया प्रसाद महाविद्यालय भभुवा से लौट रहे थे। मझीला गांव के पास राजकुमार महाविद्यालय अर्थरा से परीक्षा देकर अरवारी गांव निवासी बृजलाल (18) व भभुवा गांव निवासी शिवप्रकाश (19) परीक्षा देकर आ रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से चारों छात्र गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पहुंचने पर नीरज ने दम तोड़ दिया। उधर, तीनों अन्य छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया। मृतक दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें