फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आमने सामने टकराई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास आमने सामने से दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें जीजा साले समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंंची पुलिस से आक्रोशित परिजनों की तीखी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग आठ बजे घटना हुई। जमहिल गांव निवासी अवनीश त्रिपाठी (30) व पहाड़ी निवासी नीरज पांंडेय (25) एक एनजीओ में काम करते हैं। राजापुर में संस्था के काम के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों अर्जुनपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आई बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक सवार रैपुरा के गिरधारा निवासी संदीप कुमार (26) व उसका साला विनय वर्मा (24) समेत सभी चारों घायल हो गए। स्थानीय लोगोंं की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने थे।
घटना की जानकारी होते ही घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज शुरु होने के पूर्व ही नीरज पांडेय व संदीप वर्मा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची। घटना से आक्रोशित परिजनों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोंकझोंक होने लगी। आरोप लगाया कि घटना की सूचना के बाद भी समय से पुलिस नहीं पहुंची। पहाड़ी व कोतवाली की पुलिस टीम के सदस्य परिजनों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें