बांदा। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेल रहे कक्षा एक के छात्र पर बिजली गिर गई। गंभीर हालत में उसे लेकर परिजन बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव निवासी संदीप (12) शनिवार देर शाम अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी बबेरू पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संदीप के मामा रामप्रकाश ने बताया कि दो भाई और तीन बहनों में वह चौथे नंबर का था। पिता राजकरन चरका गांव के पंचायत मित्र हैं। कक्षा पहली का छात्र था। घर में मां सुमैना देवी हैं। थानाध्यक्ष मरका रमेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।