फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दीये सजाने में छात्रा आकांक्षा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मेरी माटी मेरा देश उपलक्ष्य में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में दिया सजाने में छात्रा आकांक्षा को प्रथम स्थान मिला। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा में प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डाॅ. सबीहा रहमानी और रोबर्स व रेंजर प्रभारी डाॅक्टर सपना सिंह के संयोजन में महाविद्यालय में बुधवार को आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान का पंच प्रण की शपथ के साथ आरंभ हुआ।
इस दौरान मिट्टी के दिए और कलश प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राएं घर से मिट्टी के दिये और कलश पेंट कर लायीं थीं। इस प्रतियोगिता में कुमारी आकांक्षा प्रथम, कुमारी तैय्यबा द्वितीय एवं कुमारी स्वाती यादव व सपना तृतीय रहीं। कुमारी रिचा रैक्वार के माटी के दिये सुंदर व आकर्षक थे, उन्हें विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। कलश प्रतियोगिता के निर्णायक रहे डाॅ. सचिन मिश्रा, डाॅ. राशिदा खान, डाॅ. नीलमणि त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप सामंत, प्रो. डॉ.रामनरेश, दीपाली गुप्ता, डाॅ. सबीहा रहमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें