बबेरू में धरना देते बुंदेलखंड आजाद सेना के प्रमोद आजाद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड आजाद सेना ने बबेरू-कमासिन राजमार्ग समेत अन्य मार्गों के निर्माण में की गई अनियमितता की जांच की मांग करते हुए गुरुवार को यहां धरना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने कहा कि सड़कों के निर्माण में खासी अनियमितता की जा रही है। गुणवत्ता दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही। बबेरू-कमासिन राजमार्ग छह माह पहले बन जाना चाहिए था। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने पर भी पूरा नहीं हुआ।
कमोवेश यही हालत जनपद के अन्य मार्गो की भी है। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में लाखों का गोलमाल किया जा रहा है। इनकी सीबीआई जांच की मांग की। धरने में अपना दल के प्रदेश महासचिव रमेशचंद्र कुरील, ओमप्रकाश वर्मा, जगमोहन यादव, रामजी भाई, राजनारायण, सूरजबली, प्रेमचंद्र, हिम्मत सिंह, गौरव सिंह, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार पांडेय, प्रेमराज, बाबूलाल, रामकिशोर सिंह, चंद्रकुमार यादव, रामनिवास आदि मौजूद रहे।