फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जहर खाने से फर्नीचर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। शिक्षामित्र पत्नी से विवाद के बाद फर्नीचर मिस्त्री ने बुधवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे की नई बस्ती निवासी इच्छराम (35) जसपुरा कस्बे में किराए की दुकान लेकर फर्नीचर बनाता था। पत्नी रेखा कुम्हरिया डेरा विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। दो पुत्र अमर (12) और अभय (8) हैं। इच्छराम और पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। घरेलू कलह से परेशान होकर इच्छाराम ने बुधवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी जसपुरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार होने के बाद देर शाम परिजन घर ले आए। रात तकरीबन डेढ़ बजे अचानक इच्छाराम की हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पारिवारिक भाई प्रेम ने बताया कि घरेलू कलह के चलते इच्छाराम ने खुदकुशी की है। वह तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी मोनी निषाद ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें