चित्रकूटधाम मंडल में कार्यरत जल संस्थान के दैनिक वेतन कर्मियों ने विनियमितीकरण किए जाने की फिर मांग की है। पहले भी यह मुद्दा उठा चुके हैं। सात दिनों में विनियमितीकरण न होने पर हड़ताल और प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बुधवार को यहां मंडल मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट में दैनिक वेतन कर्मियों ने प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र दुबे को ज्ञापन दिया। मंडलायुक्त/जल संस्थान अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि वह 1992 से दैनिक वेतन पर कार्यरत हैं।
अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया, जबकि कई महीने पहले शासनादेश जारी हो चुका है। महाप्रबंधक के आश्वासन पर उन्होंने अदालत से अपना मुकदमा भी वापस ले लिया है, लेकिन महाप्रबंधक वादे से मुकर गए और अब तक नियमित नहीं किया। मजदूरों ने कहा कि वह कई बार कमिशभनर और डीएम से फरियादें कर चुके हैं। आयुक्त और डीएम के आदेशों पर भी विनियमितीकरण नहीं हुआ।
ज्ञापन देने वालों में रामसजीवन, रामरतन, राजकिशोर, नत्थू, उमेश चंद्र, गया प्रसाद, रामपाल, रविंद्र कुमार, बदलू, शिवशरण, बनंदी, शेख रहीम, रामचंद्र, पप्पू, सुभाषचंद्र त्रिपाठी इत्यादि शामिल रहे। ज्ञापन के साथ विनियमितीकरण संबंधी शासनादेश की फोटो प्रति भी लगाई गई है।