फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गलियां जलमग्न...टांड और बांदा-प्रयागराज हाईवे पर भरा पानी

Fri, 04 Sep 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-10-तिंदवारी में बांदा-टांडा हाईवे पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी/बदौसा। तेज बारिश के चलते बृहस्पतिवार रात को तिंदवारी और बदौसा क्षेत्र में हाईवे पर पानी भर गया। इससे गलियां जलमग्न हो गईं। वहीं, बांदा-टांड और बांदा-प्रयागराज हाईवे पर पानी भर गया। ऐसे में वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ा।
विज्ञापन

तेज बारिश के बाद तिंदवारी क्षेत्र में हाईवे और गांवों के रास्तों पर जलभराव हो गया। बांदा-टांडा राजमार्ग पर तेरही माफी मोड़ से पेट्रोल पंप तक कई हिस्सों में पानी भर गया। नेशनल हाईवे पर भी पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। नदियों में जलस्तर बढ़ने से बरसाती नाले उफना रहे हैं। लोगों ने बताया कि हाईवे पर जलभराव का कारण सेमरी, मुंगुस ,वासिलपुर के साथ नहर का पानी तिंदवारी की तरफ आने से जलभराव की समस्या है।
वहीं बदौसा क्षेत्र में भुसासी गांव में नाला उफना जाने से मुख्य रास्ते पर तेज बहाव शुरू हो गया। इससे गांव का आवागमन बाधित हो गया है। बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीजीएलएम महिला महाविद्यालय के पास बारिश का पानी भर गया। हाईवे किनारे शकील का डेरा भी पानी से घिर गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-
गुजेनी में घरों में भरा पानी, गिर रहे मकान
बांदा। बबेरू क्षेत्र के गांव गुजेनी में भारी बारिश से घरों मे पानी घुसा रहा है। इससे कच्चे मकान गिरने लगे हैं। वहीं आवागमन भी बाधित हुआ है। फौजी यादव के डेरा के सभी रास्ते भी बंद हो गए हैं। ग्रामीण अपने घरों से डिब्बे और बाल्टी से पानी बाहर निकाल रहे हैं। लोगों ने प्रशासन ने जलनिकासी के इंतजाम कराने की मांग की है। (संवाद)

फोटो-10-तिंदवारी में बांदा-टांडा हाईवे पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

फोटो-10-तिंदवारी में बांदा-टांडा हाईवे पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

फोटो-10-तिंदवारी में बांदा-टांडा हाईवे पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

फोटो-10-तिंदवारी में बांदा-टांडा हाईवे पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें