फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच बंद करो, बीमारी का अंत करो

Thu, 08 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। स्वच्छ भारत मिशन मिशन के तहत नगर पंचायत ने नगर की गलियों में जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने स्लोगनों के जरिये लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही सफाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह ने गुरुवार को सुबह हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सरस्वती शिशु मंदिर व अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर शामिल हुए। स्वच्छता का करो प्रचार-चाह रही भारत सरकार, खुले में शौच बंद करो, बीमारी का अंत करो जैसे नारे बुलंद किए।

इस मौके पर वरिष्ठ लेखाधिकारी विजयपाल सिंह, मुन्ना सिंह, वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार गुप्ता, लाला राजपूत, गुलाब उपाध्याय, अनूप यादव, हरिओम, रोशन बाबू, नवीन, हिना इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें