फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी एक्सप्रेस में पथराव, एसी कोच के कांच टूटे

विज्ञापन
पथराव से तुलसी एक्सप्रेस में एसी कोच का टूटा शीशा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। सुपरफास्ट तुलसी एक्सप्रेस में सोमवार की रात अज्ञात अराजकतत्वों ने एसी कोच में पथराव कर गेट के शीशे तोड़ दिए। अंदर सो रहे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि जीआरपी ने घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 9:46 बजे सुपरफास्ट तुलसी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। एसी कोच नंबर-4 का गेट अंदर से बंद था। कुछ लोगों ने इसे खुलवाने का प्रयास किया। न खोलने पर पथराव कर दिया। गेट में लगा शीशा चकनाचूर हो गया। अंदर सो रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच अंदर से यात्रियों ने शोर मचाया तो बगल की लाइन में खड़ी दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस में घुसकर अराजकतत्व फरार हो गए। 10:05 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी नामदेव ने कहा कि कोई सूचना दर्ज नहीं कराई गई है। सुरक्षा जीआरपी की जिम्मेदारी है। उधर, जीआरपी के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने कहा कि घटना की ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें