फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में लाठियां चलीं, 7 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पड़ोसी दो पक्षों में कुल्हाड़ी और लाठियां चलने से सात लोग घायल हो गए। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अमहा पुरवा में मंगलवार की रात हुए संघर्ष में एक पक्ष से रघुवीर (50) पुत्र रघुनंदन, उसकी पत्नी रजोली (45), पुत्री आरती (17), भाई राधेश्याम (45) और बहू सुमित्रा (40) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से जगप्रसाद (38) पुत्र रामऔतार और केशकली (34) पत्नी इंद्रपाल घायल हो गई।
सभी को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां राधेश्याम और रघुवीर को ज्यादा चोटें आने पर जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि मात्र 10 फिट जमीन को लेकर पड़ोसी रामऔतार से विवाद चल रहा है। नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें