बुंदेलखंड विशेष पैकेज से जिले में ‘हार्टिकल्चर स्टेट’ और सब्जी पट्टी की स्थापना की जाएगी। जिला उद्यान विभाग ने बागवानी व सब्जी उत्पादन में रुचि रखने वाले किसानों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मिशन प्रभारी लल्लूराम ने बताया कि जिले में दो बागवानी प्रक्षेत्र की स्थापना की जाएगी। इसकी लागत 15-15 लाख रुपये होगी। उद्यान विभाग इसमें 50 फीसदी अनुदान देगा। सब्जी पट्टी स्थापना 19 हेक्टेयर क्षेत्रफल में की जाएगी।
प्रति हेक्टेयर में एक लाख रुपये लागत आएगी। 50 हजार रुपये लाभार्थी किसान को अनुदान दिया जाएगा। इसमें ऐसे किसान पात्र होंगे, जिनके पास पांच हेक्टेयर जमीन हो तथा इसमें सिंचाई की क्षमता हो। सड़क किनारे वाले खेत मालिकों और शहर व कस्बे के नजदीक वाले किसानों को वरीयता दी जाएगी।
सब्जी पट्टी के लिए किसान के पास कम से कम दो बीघा जमीन होना जरूरी है। कृषक 10 मार्च तक उद्यान विभाग या विकास खंड प्रभारियों के यहां आवेदन जमा कर सकेंगे। बड़ोखर व महुआ ब्लाक में शिवमोहन, जसपुरा में महेश्वरीदीन तथा नरैनी में प्रदीप कुमार द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है।