फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मानक दरकिनार, प्रदर्शनी बरकार... संचालक को दो दिन की मोहलत

Thu, 07 May 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला प्रशासन ने बाबूलाल चौराहे पर एक माह से संचालित प्रदर्शनी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए संचालक को दो दिन में कमियां सुधारने की चेतावनी दी है, अन्यथा प्रदर्शनी बंद कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले को अमर उजाला ने उजागर किया था। इसमें शहर के संगठनों ने विभिन्न तरीके से अपना विरोध जताया था। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर मैदान खिलाड़ियों को सौंपने की अपील भी की गई थी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला और जिला अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार ने निरीक्षण किया, इसमें सीमित प्रवेश-निकास द्वार, दुकानों के बीच अपर्याप्त जगह, असुरक्षित रिफिल किए हुए फायर सिलिंडर और पानी की व्यवस्था का अभाव जैसी प्रमुख कमियां सामने आईं। यह भी पाया गया कि फायर विभाग ने बिना नक्शा और नियमों के अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया था। प्रशासन ने संचालक को इन कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया है। दो दिन की मोहलत के बाद भी सुरक्षा उपायों को पूरा न करने पर प्रदर्शनी को बंद कर दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि संबंधित रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।


-
यह है पूरा मामला
90 करोड़ का खेल मैदान 90 हजार में सौंपा
बांदा। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के विरोध को दरकिनार कर शहर के मुख्य खेल मैदान राइफल क्लब को मात्र 90 हजार 200 रुपये में 80 दिनों के लिए एक प्रदर्शनी को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मैदान का व्यावसायिक सर्किल रेट 10 लाख 3000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। पहले भी इसे व्यावसायिक क्षेत्र में बदलने की कोशिश हुई थी, जिस पर खिलाड़ियों की जनहित याचिका के बाद प्रयागराज उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी। प्रदर्शनी की अनुमति 10 मार्च से 30 मई 2026 तक के लिए दी गई है, और इसकी अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रक्रिया आनन-फानन में पूरी की गई। आयोजक यूनिवर्सल अम्यूजमेंट शो नामक संस्था है, जिसके प्रबंधक का नाम और पता गोपनीय रखा गया है, जिससे प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें