फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम ने छह विकेट से जीता मैच

Wed, 23 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को तीन क्रिकेट मैच खेले गए। पहले मैच में हाईफील्ड लाइंस और स्टेडियम बी टीमों के बीच मुकाबला हुआ। हाई फील्ड टीम ने 15 ओवरों में 72 रन बनाए।
विज्ञापन


स्टेडियम टीम ने 10 ओवरों मेें ही यह लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से मैच जीत लिया। हैदर ने 26 और अमित ने 16 रन बनाए।

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी टीम ने 132 रनों का  स्कोर बनाया। फैजुल ने अर्द्धशतक बनाया। इसके जवाब में उतरी स्वराज क्लब की टीम 62 रनों पर ही आल आउट हो गई।

तीसरे मैच में स्टेडियम ए टीम ने जेके क्लब टीम को 29 रनों से पराजित किया। स्टेडियम टीम के अर्पित ने 42 रन बनाए। कुल स्कोर 119 रन रहा। जेके क्लब 90 रनों पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन


उद्घाटन अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव और मंडलीय क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने किया। डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव सहित राममिलन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, उप क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह, शैलेंद्र कुशवाहा, मोहित सिंह, कोच जितेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें