Stadium team became champion in Girls' Kabaddi
- फोटो : BANDA
बांदा। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट स्टेडियम में हुए 10 दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। समापन पर बालिकाओं टीमों के बीच मैत्री मैच खेला गया। जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में तीन टीमों ने भाग लिया।
उद्घाटन मैच हरपालपुर और जीजीआईसी बांदा की टीमों के बीच हुआ। हरपालपुर टीम ने 25-10 के अंतर से मैच जीत लिया। फाइनल मैच हरपालपुर और स्टेडियम बांदा टीम के बीच हुआ। इसमें मेजबान स्टेडियम टीम 30-19 के स्कोर से विजेता बनी।
निर्णायकों में आदित्य कुमार, आफरीन, साबरीन मंसूरी आदि शामिल थे। पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, वालीबाल संघ जिला सचिव शिवकुमार गुप्ता, रवि मेहरा, अनुग्रह सिंह परिहार, धनंजय सिंह टीटू, अमित सिंह बउवा, मुईन अहमद और शोभाराम कश्यप आदि उपस्थित रहे। मेजबान और कबड्डी कोच कमल किशोर यादव ने सभी का स्वागत किया।