बांदा। जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट बालक प्रतियोगिता के चौथे दिन सरस्वती बाल विकास मंदिर व स्टेडियम स्वराज के बीच मैच हुआ। स्टेडियम स्वराज ने चार विकेट शेष रहते मैच जीत लिया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट बालक प्रतियोगिता में शुक्रवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने टॉस कराया। टाॅस जीतकर सरस्वती बाल विकास मंदिर ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में 97 रन बनाए। बल्लेबाज उज्वल ने 24, आयुष ने 15 रन बनाए। स्टेडियम स्वराज के गेंदबाज अंकुर ने तीन व लवलेश ने तीन विकेट लिए। कामरान व कुनाल को दो-दो विकेट मिले।
स्टेडियम स्वराज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज अनुराग ने 45, हर्ष ने 18, रौनक ने 12 रन बनाए। वहीं गेदबाज शशा ने तीन व यश ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग शिवांक खरे व अनुभव ने की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज व स्टेडियम स्वराज के बीच शनिवार को खेला जाएगा। इस मौके पर उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल, मनोज मिश्रा, धनंजय करवरयया,प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।