फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हॉकी में स्टेडियम व कबड्डी में खानकाह बनी चैंपियन

विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। एबीवीपी की ओर से राइफल क्लब मैदान में हॉकी और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को फाइनल मैच में हॉकी में स्टेडियम व कबड्डी में खानकाह की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

अतिथियों ने विजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खेलो भारत के तहत प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें स्टेडियम सहित जनपद की कई टीमों ने प्रतिभाग किया। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु ने प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। नगर मंत्री कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि सोमवार को हॉकी एवं कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले गए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनुराग, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, इंस्पेक्टर पंकज सिंह सहित विद्यार्थी परिषद के विभाग सह प्रमुख डॉ. अशोक सिंह परिहार, जिला प्रमुख डॉ. आशुतोष राय, आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। हॉकी बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला स्टेडियम व बांदा टीम के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में खानकाह ने फाइनल मैच जीता। अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। पूर्व क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह , हॉकी कोच शाहिद अलीखान, प्रांत सह मंत्री दिव्यांशु मिश्रा, अनामिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें