फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मैरी चर्च ने जेल में बांटे कंबल-साड़ी

Sun, 28 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर शनिवार को मंडल कारागार में सेंट मैरी चर्च की ओर से कैदियों को कंबल और महिला बंदियों को साड़ियां बांटी गईं। मसीही गीतों के बीच मिठाई भी बांटी गई। उधर, पैलानी थाने मेें कई गांवों के करीब सौ लोगाें को एसडीएम ने कंबल बांटे।
विज्ञापन


मंडल कारागार मेें सेंट मैरी के फादर आरडी डिसूजा ने बंदियों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाया। सेंट मैरी परिवार के बच्चों ने मसीही गीत गाया।

जूनियर फादर यूलियस ने शांति का संदेश दिया। गीत भी गाया। महिला बैरक में सभी 48 महिलाओं को साड़ियां और प्रसाद बांटा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक हरबक्श सिंह ने भी संबोधित किया। डिप्टी जेलर रतन कुमार, जेल टीचर दीपक कुमार भी मौजूद रहे।

उधर, खप्टिहा प्रतिनिधि के मुताबिक पैलानी थाने मेें एसडीएम आरके श्रीवास्तव और तहसीलदार केसी विश्वकर्मा ने सिंधनकलां, पैलानी, सिंधन खुर्द, नरी, कानाखेड़ा, तनगा मऊ, सोना मऊ, डाढ़ा मऊ, मरझा, नरौली आदि गांवों के लगभग सौ लोगों को कंबल बांटे। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल तथा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें