फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट पाल्स के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Fri, 19 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट पाल्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। समूह नृत्य और एकल नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव व क्रिसमस कार्यक्रम में फादर वाई रस्किन ने बच्चों को देश की तरक्की और शांति का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने शिक्षा के साथ नैतिक आचरण सिखाने पर जोर दिया।

छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस ट्री सजाया और सेंटा क्लाज की वेशभूषा में मिठाई व टाफी बांटी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ में बाल कलाकार बादल, त्रिवेंद्र, आलोक, आकाश, मनीष, हिमांशु राज, त्रिदेव, विवेक, निकिता, हिमांशु खरे, अदिति, वैशाली, देवांश, अतुल, शिवम आदि बच्चों की प्रस्तुति सराही गई।
विज्ञापन


भांगड़ा नृत्य पर बच्चों ने धूम मचाई। जूबी-डूबी गीत पर अक्षरा, खुशी, स्लोक, अश्विन, अंजलि ने धमाल मचाया। अर्पित यादव, पूर्वी, मेघा, इजमा, अक्षत, अचल, रिया आदि ने ‘जिंगल बेल’ गीत गाया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य एस्टर रस्किन, टीचर शिवहरी प्रसाद, अशोक कुमार, जमुना प्रसाद, सोनम, अनामिका, दीक्षा, विनीता, प्रिया व सेंट जार्ज स्कूल प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें