बांदा। रेलवे ने प्रयागराज-मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन (04123) रविवार (15 मार्च ) को प्रयागराज से चलेगी। जो सप्ताह में दो दिन बुधवार व रविवार चलेगी। इसका संचालन 28 जून तक होगा और यह 31 फेरे लगाएगी।
वहीं ट्रेन नंबर 04124 सोमवार (16 मार्च ) को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। यह सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार व सोमवार चलेगी। 29 जून तक 31 फेरे लगाएगी। ट्रेन में दो एसएलआरडी, आठ स्लीपर, नौ सामान्य बोगी, एक एसी तृतीय, एक एसी प्रथम यानि कुल 21 बोगियां होंगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह ट्रेन गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बाहर जाने वाले बच्चों व अभिभावकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चलाने का निर्णय लिया है। (संवाद)