बांदा। पुलिस लाइन मैदान में टैलेंट सर्च लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला स्पार्टन इलेवन व इंडिया कैपिटल के बीच हुआ। इसमें शांतनु की उत्कृष्ट बैटिंग के चलते स्पार्टन इलेवन ने 56 रन से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया।
टैलेंट सर्च लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। शांतनु चौहान ने नौ चौके व चार छक्कों की मदद से 100 रन, नितीश राणा ने 21 रन की पारी खेली। इंडिया कैप्टिल के गेंदबाज आयुष कुमार ने तीन व सुधांशु ने एक विकट लिया।
जवाब में बैटिंग करने उतरी इंडिया कैपिटल 106 रन ही बना सकी और पूरी टीम आलआउट हो गई। माही ने 51 व आयुष ने 17 रन बनाए। स्पार्टन इलेवन के गेंदबाज अभिषेक सिंह तोमर ने चार व सैय्यद मोहम्मद ने तीन विकेट लिए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार शांतुन चौहान को दिया गया।
समिति अध्यक्ष ललित प्रताप, अभिषेक तिवारी, डीसी श्रीवास्तव, जमां खां, शिव प्रताप, मनोज मिश्रा, विपिन चक्रवर्ती, प्रियांशु, प्रशांत सिंह, दीपेंद्र वर्मा भी रहे।