फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की बदौलत फिर सत्ता में आएगी सपा

Mon, 26 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सपा व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन में पूर्व सैनिक कल्याण निगम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रामबहादुर यादव।
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) रामबहादुर यादव ने कहा है कि प्रदेश में सपा सरकार अपने विकास कार्यों की बदौलत फिर सत्ता में आएगी। व्यापारियों के हित में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम निर्णय लिए हैं। आगे भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष रामबहादुर यादव सोमवार को रामलीला ग्राउंड में आयोजित सपा व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने सपा सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों का बखान किया। सपा नेताओं ने उन्हें भारी-भरकम माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार फिर बनी तो व्यापारियों के हित में कई योजनाएं और नीतियां बनेंगी।

जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि व्यापारियों की जितनी हमदर्द सपा सरकार है, अन्य कोई नहीं। प्रदेशाध्यक्ष (व्यापार सभा) गोपाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के लिए जितना काम यूपी सरकार ने किया है उतना केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने नहीं किया। प्रत्याशी कमल सिंह मौर्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, महामंत्री राजेंद्र यादव, संजय साहू (अतर्रा), अशोक भागवानी, कल्लू चौहान, देवराज गुप्ता, शिवा गुप्ता, प्रदीप जड़िया, शोभाराम कश्यप, लालेंद्र धुरिया, नईम नेता, अमित सेठ भोलू, रमेश गुप्ता, मनोज वर्मा, रमेश यादव, रणजीत गुप्ता, शिवहरी यादव, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें