SP's farmer journey on bullock cart
- फोटो : BANDA
बबेरू। सपाइयों ने किसान यात्रा में रविवार को लोहरा गांव में बैलगाड़ी पर यात्रा निकाली। सभा कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार के किसान कानूनों को किसान विरोधी बताया।
पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में ओझा नगर, खमरखा, नारायनपुर, पछौहा, बीरा, दादौ आदि गांवों में यात्रा निकाली गई। पुत्तन सिंह, केके महंत, अखिलेश पाल, रज्जू वर्मा, रामभवन चंद्रवंशी, रामानुज यादव, ओम प्रकाश, रामनरेश गौतम, पीसी राणा, देवेंद्र शुक्ला, राजेश यादव, अमिल यादव, देवकुमार, राजबहादुर यादव, रामनेवाल यादव, शिवशरन यादव, दशरथ निषाद भी मौजूद रहे।