फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबेरू में पहली महिला रिपोर्टिंग चौकी खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। महिला दिवस पर क्षेत्रीय महिलाओं को पुलिस ने महिला रिपोर्टिंग चौकी का तोहफा दिया। सोमवार को समारोह पूर्वक यहां थाना परिसर में चौकी का उद्घाटन किया गया। मरका, कमासिन और बिसंडा थानों की महिला हेल्प डेस्क में आने वाली महिला समस्याओं का भी निस्तारण इस पुलिस चौकी से होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ शंकर मीणा ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। यह चौकी मुख्यालय स्थित महिला थाना के अंतर्गत कार्य करेगी। चौकी में दरोगा रश्मि देवी और दो महिला आरक्षी तथा चार मुख्य आरक्षी नियुक्त किए गए हैं। चौकी का कार्य क्षेत्र पूरा जनपद है। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यहां महिला रिपोर्टिंग चौकी खुलना जरूरी था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी व महिला कांस्टेबलों का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। सीओ नरैनी सियाराम, जिला महिला थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी भी मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रहलाद करवरिया, तारा शर्मा, मीना भारती, हेमलता वर्मा, सुनीता देवी, मंजुलता अग्रहरि, सुशीला देवी, बीना सिंह, सुशीला, चित्रांशी समेत नवल अग्रवाल, सुधीर अग्रहरि, कस्बा इंचार्ज भूपेंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन

----------------
गजल, गीत और भजन सुनाए
अतर्रा। बदौसा रोड स्थित एक प्रेस में आयोजित काव्य गोष्ठी में अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने मां की ममता पर गीत प्रस्तुत किया। कवियित्री एवं शिक्षिका ओमेश्वरी पांडेय व डॉ. रमाकांत चौरिहा ने भजन पेश किया। रामकरण साहू ने गजल सुनाई। इस मौके पर हनुमान प्रसाद निर्मल, जागेश्वर कुशवाहा, रामावतार, रमेश सचदेवा, प्रमोद दीक्षित, गोपाल गुप्ता, डॉ. सुशील मिश्रा, मंगल, प्रवीण द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें