फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के टिकटों में खनन मंत्री की चली

Thu, 04 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधान परिषद के लिए सपा के घोषित प्रत्याशियों में खनन व्यवसायी भारी पड़े। बुंदेलखंड की सभी सीटों पर खनन व्यवसायियों को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रत्याशियों के चयन में प्रदेश के खनिज मंत्री की राय को सपा हाईकमान ने खास तवज्जो दी है।

विधान परिषद की 31 सीटों पर अगले माह चुनाव होना है। मंगलवार को सपा हाईकमान ने अपने प्रत्याशी घोषित किए। बांदा-हमीरपुर सीट से खनन व्यवसायी रमेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

ये मौदहा (हमीरपुर) के बाशिंदे हैं। बुंदेलखंड के प्रमुख खनन कारोबारी हैं। हालांकि इसी सीट से बांदा के बालू कारोबारी घराने के सदस्य और पूर्व विधायक युवराज सिंह भी टिकट मांग रहे थे। इस सीट से एक बार चुनाव भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस सीट से पिछला चुनाव बसपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी हुस्ना सिद्दीकी जीतीं थीं।

झांसी-जालौन-ललितपुर सीट से रमा निरंजन को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनावों की तरह विधान परिषद चुनाव भी पावर और पैसे के बूते होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें