फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज जालौन में, बांदा, महोबा चित्रकूट का कल करेंगे दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/जालौन। बुंदेलखंड के दो दिन के दौरे पर मंगलवार (नौ मार्च) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9.50 बजे जालौन पहुंचेंगे, जबकि बुधवार (दस मार्च) को चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट और महोबा का दौरा करेंगे। जालौन में सीएम कुठौंद क्षेत्र में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। बांदा में सीएम करीब पांच घंटे तक रहेंगे। बांदा में ही मंडल के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, जबकि मंडल स्तरीय चारों जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा संग कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगे। यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी मुआयना करेंगे। साथ ही जीजीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में मुख्यमंत्री बुधवार को 4 घंटा 50 मिनट रहेंगे। उनका हेलीकाप्टर चित्रकूट के रसिन बांध (चित्रकूट) से सुबह 11.30 बजे बांदा के लिए उड़ान भरेगा और 11.55 बजे पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपैड पर उतरेगा। सीएम मंडल के कई विकास कार्यों के लोकार्पण/शिलान्यास व लाभार्थियों को एक घंटा प्रमाणपत्र बांटेंगे। डेढ़ घंटा कृषि विवि में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में चारों जिलों के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। कृषि विवि में ही 30 मिनट जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। 15 मिनट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण और 20 मिनट कमासिन क्षेत्र के किटहाई गांव के पास खटान पेयजल योजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 4.45 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
इंसेट---
सीएम की सभा में भाजपा जुटाएगी भीड़
बांदा। मंडल मुख्यालय के जीआईसी ग्राउंड में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी समारोह/जनसभा में भीड़ जुटाने का जिम्मा भाजपा ने संभाल लिया है। मंडल स्तरीय समारोह में चारों जिलों से भीड़ जुटाने के लिए सोमवार को यहां भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं ने बैठक की। सीएम दोपहर 12 से एक बजे तक जीआईसी ग्राउंड में कई विभागों के लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। चारों जिलों के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री संतविलास शिवहरे ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने चारों जनपदों से आने वाले लोगों के लिए वाहनों की संख्या का आकलन करते हुए कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने को कहा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि सीएम मंडल को तमाम सौगात देंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने की। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, बालमुकुंद शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह बबेरू, सुधीर सिंह मटौंध, योगेश द्विवेदी ओरन सहित विवेकानंद गुप्त, भूरेलाल फौजी, कल्लू सिंह राजपूत, प्रेमनारायण द्विवेदी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, संतू गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी, डा. मनीष, दिलीप गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन

इंसेट---
बांदा में सीएम का कार्यक्रम---
11.55 बजे : पुलिस हैलीपैड आगमन
12 से 1 बजे : जीआईसी ग्राउंड में जनसभा, लोकार्पण/शिलान्यास आदि।
1 बजे : पुलिस लाइन हैलीपैड से खटान के लिए उड़ान
1.20 बजे : खटान आगमन व निरीक्षण
1.40 बजे : प्रस्थान
2 बजे : कृषि विश्वविद्यालय हैलीपैड आगमन
2 से 2.15 बजे : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
2.15 से 2.45 बजे : कृषि विश्वविद्यालय में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से भेंट।
3.15 से 4.45 बजे तक : कृषि विश्वविद्यालय में मंडल स्तरीय विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक
4.45 बजे : कृषि विश्वविद्यालय हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान।
इंसेट---
कार्यक्रम को लेकर 11 मजिस्ट्रेट नामित
उरई (जालौन)। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का सोमवार को अधिकारियों ने जायजा लिया। कार्यक्रम के लिए डीएम ने 11 मजिस्ट्रेट को नामित किया है। जो मुख्यमंत्री के आने से लेकर जाने तक कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीएम कुठौंद क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने आ रहे है। रविवार देर रात से हैलीपैड के लिए अधिकारी जगह चिह्नित करते रहे। डीएम प्रियंका निरंजन ने कार्यक्रम प्रभारी के साथ 11 मजिस्ट्रेटों को नामित कर जिम्मेदारी सौंपी है। सभी नामित अफसरों के साथ सहायकों की भी तैनाती की गई है। अफसरों से कहा कि कार्यक्रम के दो घंटे पहले ड्यूटी स्थान पर पहुंचे। डीएम ने एसपी को निर्देश दिए कि वह सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम पूर्ण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें