फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बंदियों से मिलीं सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने रविवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उसके बाद जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां महिला बंदियों और बच्चों का हालचाल लिया।
विज्ञापन

कहा कि महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर यहां आए। उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने योजनाओं की समीक्षा की। अनुपस्थित अफसरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी से महिलाओं व बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जिला अस्पताल व जिला प्रोबेशन विभाग का भी निरीक्षण किया। (संवाद)
संगठन की मजबूती पर जोर
बबेरू। उद्योग व्यापार मंडल बनवारी लाल कंछल गुट की बैठक में पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। चित्रकूट जिलाध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने केके महंत को नगर अध्यक्ष व राजा कुशवाहा को महामंत्री मनोनीत किया। इस मौके पर अरुणेश अग्रहरि, बृजेश गुप्ता, रामप्रकाश साहू, राजू शिवहरे, मनीशंकर, धनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------
तीनों कृषि कानूनों की हो वापसी
बबेरू। सरदार सेना ने भभुवा गांव में रविवार को किसान महापंचायत की। केंद्र सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। तीनों कृषि कानूनों व राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत किसानों पर लगाए गए देशद्रोह के मुकदमे वापस लेने की मांग की। प्रदेश सचिव अवधेश सिंह पटेल ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। चित्रकूट जिलाध्यक्ष विजय शंकर ने किसानों से एकजुटता का आह्वान किया। इस मौके पर मीरा भारती, मोहित पटेल, विनय पाल, सनद सिंह, मनीष पटेल, हरिश्चंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, रामनिवास, इंद्रजीत, ज्ञान, राजेंद्र, कालका, रविकरण सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----------------
जसईपुर ने महोखर को 77 रनों से हराया
तिंदवारी/बेंदाघाट। जसईपुर पहलवान बाबा आश्रम में चल रहे क्रिकेट मैच में जसईपुर टीम ने महोखर को 77 रनों से हराकर फाइनल जीत लिया। पहले टॉस जीतकर जसईपुर टीम ने 9 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में महोखर टीम 118 रन बनाकर 14वें ओवर में ऑलआउट हो गई। पूर्व विधायक विशंभर यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, विवेक कुमार सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बसपा नेता राहुल सिंह, नंदू सिंह, निवर्तमान प्रधान छापर विनय तिवारी, रिंकू, नरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, श्रीचंद्र सिंह, बेटालाल यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----------------
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
अतर्रा। कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। कथा 28 फरवरी तक चलेगी। कथावाचक पंडित सुख निधान ऊधौपुर ने बताया कि रविवार को सुबह श्रीमद्भागवत पुराण व कलश यात्रा निकाली गई। शहर भ्रमण के बाद कथा स्थल पर शोभा यात्रा का समापन हुआ। यजमान बेला कली व लल्लूराम ने बताया कि चारोधाम यात्रा के पश्चात भगवत कथा का आयोजन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें