फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गृहमंत्री की टिप्पणी पर बिफरी सपा, किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय गृहमंत्री के डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सपा ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस बयान से पूरा देश मर्माहत है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विशंभर निषाद और बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में सपाइयों ने जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर रोष जताया। कहा कि संविधान देश की नींव कही जाती है। उसी नींव को तोड़ने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि सपा डाॅ. भीमराव आंबेडकर की आवाज को बुलंद कर रही है। उनके बनाए संविधान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी, राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, दिवाकर सिंह खंगार, एजाज खान, किरन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें