बांदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समाजवादी पार्टी ने साइकिल रैली के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के नेतृत्व में यहां महाराणा प्रताप चौक चौराहे से सपाइयों को साइकिल जत्था शहर के लिए रवाना हुआ। उधर, अतर्रा, बबेरू, नरैनी आदि समेत अन्य क्षेत्रों में भी सपा की साइकिल यात्रा निकली।
सपा नेता योग प्रशिक्षक रामपाल प्रजापति ने योग के फायदे बताए। सचिव प्रदीप यादव, कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, मदन गोपाल, मनोज निगम, अमित सेठ भोलू, प्रदीप जड़िया, अनूप यादव, आमिर खां, निर्भय सिंह मोंटी, रामबाू यादव, सनि चौहान, बाबूलाल, नंद किशोर यादव, इरशाद, शुभम अभिनव आदि शामिल रहे। उधर, बबेरू में लाखन निषाद और दिलीप सोनी तथा बिसंडा में पुरुषोत्तम यादव और आनंद गुप्ता तथा नरैनी में हनीफ खां, संजय गोस्वामी, नौशाद, पंकज गुप्ता, रामकेवल यादव के नेतृत्व में रैली निकली। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक नगर अध्यक्ष संजय कुमार साहू के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। सचिव विवेक बिंदु तिवारी, महासचिव राजबहादुर कुशवाहा सहित रामधनी रैकवार, पूर्व अध्यक्ष रामपाल गुप्ता, सुखदेव यादव, अनिल गुप्ता भाऊ, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, आशू मिश्रा, रवि द्विवेदी, श्यामू चौरसिया, रामजी गुप्ता आदि शामिल रहे।