बांदा। बंटवारे में जमीन कम मिलने से नाराज पुत्रों ने माता-पिता को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को तहरीर दी है।
मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा में शनिवार की रात करीब 12 बजे गंभीर अवस्था में चुनुबाद (60) पुत्र टिर्रा और उसकी पत्नी जगरानी (55) को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
घायलों ने बताया कि हाल ही में पंचायत के बीच उसने पुत्रों के बीच घर और खेत का बंटवारा किया था। दोनों पुत्र कम हिस्सा मिलने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर शनिवार की रात दोनों में मारपीट कर दी।