फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छठी मैया के गूंजे गीत, व्रतियों ने किया पारण

विज्ञापन
फोटो-29-छठी मैया का पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बांदा। चार दिन तक चले छठ महापर्व का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। भोर होते ही शहर के प्रमुख घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

भूरागढ़ स्थित केन नदी घाट, नवाब टैंक, हाइड्रिल कॉलोनी और चिल्ला रोड पर व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन भी पूजा के लिए पहुंचे। घाटों पर छठी मैया के गीत गूंजे। पूजा के बाद व्रतियों ने व्रत का पारण किया।

सूर्योदय से पहले ही महिलाएं पूजा के दउरे और सूप लेकर जलाशयों के किनारे पहुंच गई थीं। प्रसाद के रूप में फल, ठेकुआ और पारंपरिक पकवान सजाए गए थे। सूर्य की पहली किरण निकलते ही व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। छठी मैया की आराधना कर परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें