फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत पर पुत्रवधू पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 90 वर्षीय वृद्ध की मौत को पर मृतक की पुत्री और पुत्रवधू आमने-सामने आ गईं। पुत्री ने अपनी भाभी पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुत्रवधू का कहना है कि बीमारी से मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन खुर्द गांव की है। शनिवार को सुबह छिदुवा पुत्र भरोसे की घर में मौत हो गई। मृतका की बहू भूरी ने मौत की वजह बीमारी बताया। दूसरी तरफ विवाहिता पुत्री माया देवी (सर्वोदय नगर) ने आरोप लगाया कि भाभी ने पिता की हत्या की है। इसके पीछे दलील दी कि जमीन की लालच में हत्या की है।
दूसरी तरफ आरोपी पुत्रवधू भूरी का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद ससुर छिदुवा ने करीब साढ़े 4 बीघा जमीन उसकी पुत्री (अपनी नातिन) के नाम कर दी। इसी पर उसकी ननद नाराज है और यह आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

पुत्री माया ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता का पैर टूटा था और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुत्री के आरोप पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पैलानी थाना इंसपेक्टर बलवीर सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें