फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दामाद पर सास से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

Tue, 17 Mar 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में दामाद ने सास के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री की शादी खमरखा गांव निवासी महेंद्र कुमार लोधी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह रानीपुर में मायके में रह रही है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी अक्सर उनके घर आकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। 15 मार्च की रात करीब 9 बजे आरोपी उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा न खोलने पर वह दीवार फांदकर अंदर घुस आया और उनके साथ जबरन गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके गले को दबा दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। कमासिन थाना प्रभारी भाष्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें