फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं बेचकर शराब पी ली, मां ने डांटा तो फांसी लगा ली

विज्ञापन
d - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पिसाई के लिए दिया गया गेहूं बेचकर शराब पी लेने पर मां की फटकार के बाद अविवाहित बेटे ने स्कूल परिसर में पेड़ पर साफी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


तिंदवारी में विकास नगर निवासी शिवचंद्र शुक्ला के 25 वर्षीय अविवाहित पुत्र विजय कुमार उर्फ सोनू ने रविवार की रात पुरानी तिंदवारी स्थित प्राथमिक स्कूल के परिसर में लगे पेड़ पर अपनी साफी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम मां ने उसे गेहूं पिसवाने के लिए चक्की पर भेजा था। सोनू ने यह गेहूं बेचकर शराब पी ली। वह देर रात घर लौटा तो मां ने उसे फटकार दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से चला गया। उसने स्कूल परिसर में फांसी लगा ली।

सोमवार की सुबह स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने स्कूल का ताला खोला तो पेड़ पर शव लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाने के एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या की है। वह शराब का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें