फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सोसाइटी ने हार्पर क्लब की कमेटी को किया अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हाईकोर्ट के आदेश पर चिट फंड सोसाइटी ने हार्पर क्लब की कमेटी समेत पूर्व में आम सभा के सभी निर्णयों को अवैध घोषित कर दिया है। वर्ष 2016 से अब तक किए गए सभी क्रियाकलाप और इस दौरान बिना सदस्यता शुल्क लिए बनाए गए सदस्य भी अवैध हैं।
विज्ञापन

रजिस्टार ने क्लब से निष्कासित सदस्य धर्मेंद्र सिंह गौतम की सदस्यता को भी बहाल करने का आदेश दिया है। गौतम ने डीएम से वैकल्पिक समिति गठित करने और क्लब की संचालन की व्यवस्था कराने तथा 2016 से अब तक हार्पर क्लब के आय व्यय की जांच कराने की मांग उठाई है। उधर क्लब के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने आदेश का विस्तृत अध्ययन करके अग्रिम विधिक कार्रवाई करने की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें