मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर कोआपरेटिव बैंक में केक काटते बैंक अध्यक्ष गौरव यादव।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटे। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी सहित अन्य नेताओं ने केक काटे। कोआपरेटिव बैंक में अध्यक्ष गौैरव यादव, लोहिया वाहिनी नेताओं ने बड़ोखर ब्लाक में पौधे लगाकर अखिलेश की उम्रदराजी की कामना की। महामंत्री राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर सहित वाहिनी अध्यक्ष अनूप यादव, मनोज निगम लाला, अशोक श्रीवास, मोहम्मद हनीफ, विष्णु यादव, राजन सिंह चंदेल, विष्णु पांडेय आदि शामिल रहे। पंडित जवाहर नेहरू डिग्री कालेज में निर्भय सिंह मोंटी के नेतृत्व में युवाओं ने वृक्षारोपण किया। बबेरू। विधायक विशंभर सिंह यादव के आवास पर जन्म दिन मनाया गया। कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव सहित जुग्गीलाल यादव, ज्ञान यादव, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, केके महंत, चंद्रप्रकाश अग्रहरि, रमाशंकर यादव, बच्छराज प्रजापति, इंद्रसेन, डा.कमलेश, कामता, संतोष आदि मौजूद रहे। अतर्रा। सपा प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर, नगर अध्यक्ष संजय साहू आदि के नेतृत्व में 11 किलो का केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। सीएचसी में फल बांटे गए।