बांदा। पुत्र को सांप ने डसा तो पिता सांप को डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल लेकर पहुंच गया। वहां बेटे को भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव निवासी देवेंद्र (10) बुधवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर के दरवाजे खेल रहा था। तभी वहां निकले सर्प ने उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में डस लिया। घर के बाहर की साइकिल पंक्चर की दुकान किए पिता रामलखन विश्वकर्मा ने देखा तो सर्प को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया और देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।