फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बांटे गए स्मार्ट फोन

विज्ञापन
Smart phones distributed to students - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में शनिवार को डिजिटल शक्ति के पात्र छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए। महाविद्यालय में आयोजित सादे समारोह में जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी व सदस्य प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डा.आरके गुप्ता ने की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि सरकार की तरफ से मुफ्त दिए गए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल अपनी शिक्षा व अध्ययन में करें। फालतू चीजों में समय न गवाएं।
नोडल अधिकारी डा. नितिन विक्रम के अलावा रवि ओम मिश्रा, प्रवक्ता डा.रवींद्र कुमार द्विवेदी, डा.ब्रजेश कुमार, डा.दीपक, डा.राजेश परिहार, डा.नवीन कुमार और डा.निशाकांत मौर्या व महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन संतोष नंदन गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें