बांदा। तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के
पहले दिन बालक वर्ग की स्लो साइकिल रेस में मोहम्मद इरशाद और बालिका वर्ग
में शबनम अव्वल रहीं। आयोजकों ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
खानकाह
इंटर कालेज में गुरुवार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वार्षिक खेलकूद
प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन कालेज प्रबंधक हाजी मोहम्मद फारूक और
प्रधानाचार्य मोहम्मद शफीक खां ने संयुक्त रूप से किया।
छात्राओं
ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बालिका वर्ग की कुर्सी रेस कक्षा छह की
छात्रा आरजू ने जीती। कक्षा पांच की छात्रा खुशनुमा उप विजेता रहीं।
जूनियर
वर्ग (पुरुष) कुर्सी रेस में रमजान और शाहनवाज अंसारी क्रमश: पहले व दूसरे
स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में साहिल ने पहला और मोहम्मद सिद्दीक ने दूसरा
स्थान प्राप्त किया।
शिक्षक तारिक मंसूर, अजीत सिंह, दरख्शां
बेगम, शहाना खान, उस्मान खां, दीपक, शजर जमाल, अच्छी, मुन्नी, शबीना खां,
तरन्नुमनिसां, अख्तरी खातून आदि उपस्थित रहे। संचालन व्यायाम शिक्षक शाहिद
वली खां ने किया।