फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यमुना और केन के जलस्तर में मामूली वृद्धि, आवागमन प्रभावित

Tue, 08 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। यमुना और केन नदी के जलस्तर में मंगलवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गई। तिंदवारी क्षेत्र में गजनी गांव में पिपराऊ नाला का रपटा डूब गया और गांव का संपर्क कट गया।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर सोमवार को 94.16 मीटर था और मंगलवार को 94.49 दर्ज किया गया। केन नदी का जलस्तर भी 95.88 मीटर से बढ़कर 96 मीटर हो गया है। नदी से जुड़े रपटों पर आवागमन अभी बंद है।
बुंदेलखंड में बारिश थमने के बाद भी दोनों नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार और सोमवार को जहां नदियों का जलस्तर नीचे जा रहा था। वहीं मंगलवार को दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज हुई। तिंदवारी क्षेत्र में गजनी गांव में पिपराऊ रपटा बरसात के कारण डूब गया।
विज्ञापन

इससे आवागमन बंद हो गया और इस गांव का संपर्क भी कट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रपटे में अचानक पानी बढ़ गया और देखते ही देखते पानी रपटे के ऊपर से बहने लगा। आवागमन बंद होने से गांव के करीब ढाई हजार लोग गांव में फंस गए हैं। इसी तरह से गौरी-अमारा रपटा, पड़ोहरा-नांदादेव रपटा और सिंधनकलां-तुर्री नाला रपटे पर भी आवागमन मंगलवार को बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें