फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डॉक्टर के पर्चे पर ही बेची जाएं नींद और खांसी की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोडीनयुक्त खांसी और नींद की दवाओं की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन सजग हो गया है। यूपी और एमपी के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मीटिंग हुई। मेडिकल स्टोर संचालक व थोक दवा विक्रेता को एडीएम ने सख्त हिदायत दी है कि ये दवाएं बिना डाॅक्टर के पर्चे के किसी को भी न बेची जाएं। थोक विक्रेता मेडिकल स्टोर संचालकों को एक दिन में सीरप की सिर्फ 100 शीशी ही दे सकेंगे। इन शीशियों की बिक्री का रिकार्ड दिखाने के बाद ही अगली दवा देंगे।
विज्ञापन


कोडीनयुक्त सीरप टेबलेट जैसे एल्प्राजोलाम, क्लोनाजीप्सम, नाइट्राजीपाम, ट्रेमाडाल, इंजेक्शन पेंटाजोसिन आदि का उपयोग लोग नशे के रूप में करते हैं। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने औषधि सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व थोक तथा फुटकर दवा विक्रेताओं के साथ बैठक की और उन्हें सख्त चेतावनी दी।
औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि थोक औषधि विक्रेता यह तय करें कि जिस फर्म को वह कोडीनयुक्त दवा सीरप दे रहे हैं, वह भौतिक रूप से अस्तित्व में है अथवा नहीं। जिस फर्म को कोडीनयुक्त कफ सीरप बेच रहे हैं उसके संचालक के लाइसेंस नंबर व पहचान पत्र की प्रति सुरक्षित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें