फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छाछ पीने से छह लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Mon, 12 Jun 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में बनी छाछ पीने से रविवार रात एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी कलावती (65) ने रविवार की शाम घर में दही की छाछ बनाई थी। उन्होंने यह छाछ अपने पति गुमदा (80), पुत्र चंद्रप्रकाश (22), पड़ोसी अमित (22), निराशा (22) और भतीजी भाग्यवती (8) को पीने को दी और खुद भी पी ली।
विज्ञापन

अचानक सभी लोगों की कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन परिजनों ने निजी साधन से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात 10 बजे के करीब उनकी हालत में सुधार हुआ। डॉक्टरों ने उनकी छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें