फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग कर्मियों के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में 26 आउट सोर्सिंग कर्मियों की सेवा समाप्ति की नोटिस जारी होने के बाद भी हड़ताली कर्मियों और कालेज प्रबंधन के बीच विवाद पूरी तरह नहीं सुलझा। प्रधानाचार्य ने छह सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधानाचार्य और कर्मियों के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताली आउट सोर्सिंग कर्मी काम करने को राजी हो गए। उधर, प्रधानाचार्य ने कहा है कि कुछ आउट सोर्सिंग स्टाफ नर्स ने लिखित रूप से काम के लिए अपनी रजामंदी जताई है। उनके इस आवेदन पर विचार करने के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। आउट सोर्सिंग कर्मी पहली अप्रैल से हड़ताल पर हैं। इनकी ड्यूटी कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भी है।
सेवादाता कंपनी अवनी परिधि ने प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार की संस्तुति पर 26 स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति की नोटिस शुक्रवार को जारी की थी। आउट सोर्सिंग कर्मियों की कुल संख्या 70 है। शनिवार को प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आउट सोर्सिंग स्टाफ नर्स अनावश्यक रूप से धरने पर बैठी थीं। महामारी के बावजूद काम का बहिष्कार किया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों और कंपनी को दी गई थी। कंपनी ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि कुछ स्टाफ नर्स ने लिखित दिया है कि वह काम करना चाहती हैं। उनकी इस अर्जी पर विचार के लिए कालेज स्तर पर कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डा.सुनील कुमार आर्या (प्रमुख अधीक्षक), डा. रीना सिंह (मेडिसिन विभाग), डा.विभु दीप (एनाटमी विभाग), पूनम गुप्ता, सावित्री यादव व साजिया बेगम (स्टाफ नर्स) शामिल हैं। इनके सुझावों पर ही अगला निर्णय लिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि जनवरी माह तक का भुगतान सेवादाता कंपनी को किया जा चुका है। शेष भुगतान के लिए संबंधित विभागों से उपस्थिति आदि लेकर बिल तैयार करा लिए गए हैं। जल्द ही उसका भी भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें