फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जबरदस्त प्रहार से माथे की छह हड्डियां टूटी, हेड इंजरी से मौत की पुष्टि

Fri, 10 Oct 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बंटवारे में मिली जमीन में निर्माण करा रहे मजदूर की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि की गई है। जबरदस्त प्रहार से माथे की छह हड्डियां टूटी हुई मिली हैं। उधर, पुलिस ने पिता, मां और भाई को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरीखानपुर गांव निवासी रामखिलावन (30) की उसके ही पिता भोला यादव, भाई दीपक, मां राजकुमारी व बहन सोनिया ने लाठी डंडों से पीट कर गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे मरणासन्न कर दिया था। रामखिलावन को गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू पहुंचाया गया था। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना को लेकर रामखिलावन की गर्भवती पत्नी आरती ने कोतवाली में अपने ससुर, सास, देवर और ननद पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के बाद मृतक के पिता, मां और भाई को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में भेजा गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें