फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बहन ऑनलाइन करती थी युवक से बात, भाई ने मोबाइल छीना तो उसने और मां ने दे दी जान

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। भाई ने मोबाइल छीन लिए और युवक से सोशल मीडिया पर बात करने से मना किया तो बहन के साथ मां ने भी रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह दोनों के शव कमरे में एक रस्सी से बने फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बहन ने किसी युवक को ऑनलाइन चार हजार रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर रात में भाई ने बहन और मां को फटकारा था। पुलिस ऑनलाइन बात करने और साइबर ठग के चंगुल में फंसने के एंगल से जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी पूर्व फौजी ननकाई प्रसाद (65) ने बताया कि पत्नी वंदना (45) और बेटी रंजना (20) ने बृहस्पतिवार की रात कमरे के अंदर पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आईं तो छोटे बेटे रोशन (22) ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से अंदर देखा तो मां-बेटी फंदे से लटक रहीं थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और दोनों के शव को नीचे उतारा।

ननकाई ने बताया कि वंदना उनकी तीसरी पत्नी थीं। पहली और दूसरी पत्नी की मौत के बाद उन्होंने वंदना से शादी की थी। पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है। दूसरी पत्नी से एक पुत्र पवन और पुत्री ज्योति (शादीशुदा) हैं। तीसरी पत्नी से भी एक बेटा है और एक बेटी थी। मां-बेटी की आपस में क्या बात हुई, नहीं मालूम है। &gt&gt फेसबुक पर युवक से चैट करने पर भाई ने तोड़ दिया था मोबाइल : पेज 2
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें