जसपुरा/खप्टिहा कलां। बबेरू। पैलानी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में किसान बाला प्रसाद द्वारा एक ही जमीन को दो बार बेचने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने राजस्व व पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए। बड़ा गांव के शिवकुमार ने अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत की। जिस पर उन्होंने राजस्व विभाग को पैमाइश कराने के निर्देश दिए। पैलानी में बिजली आपूर्ति के लिए एसडीओ बिजली को तत्काल तार की व्यवस्था को कहा। दोहतरा के ग्रामीणों द्वारा सरकारी आरक्षित भूमि पर गाॅव के कुुछ लोंगो द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत पर लेखपाल को तत्काल मौके पर निस्तारण को भेजा।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पैलानी तहसील के सम्पूर्ण समाधान में कहा कि अफसर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ करें। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जाएगी। यहां 101 शिकायतों नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी संबंधित विभागों को भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य,एसडीएम पैलानी, डीडीओ,सीओ, तहसीलदार पैलानी सहित आदि मौजूद रहे। उधर, बबेरू में आयोजित तहसील समाधान दिवस कमिश्नर आरपी सिंह, डीआईजी विपिन कुमार ने शिकायतें सुनी। उप जिलाधिकारी रावेन्द्र, तहसीलदार संतोष कुशवाहा, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी आदि मौजूद रहे।