फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमौनीधाम मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 11 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। एसडीएम ने तीन दिवसीय सिमौनी धाम मेला व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को जलापूर्ति और सड़क मरम्मत जल्द पूरा करने को कहा है। उधर, मेले में दूर-दराज के व्यापारियों ने स्टाल लगाना शुरू कर दिया है। मेला व भंडारा 15 दिसंबर से शुरू होगा।

गुरुवार को उप जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सिमौनी धाम मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। बताया कि जल संस्थान 16 पानी के टैंकर मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


50 स्टैंड पोस्ट लगाए जाएंगे। करीब आधा दर्जन हैंडपंपों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया गया है। लेटे हनुमान प्रतिमा के बगल से मेला परिसर तक पीडब्ल्यूडी ने रोड बनाकर तैयार कर दिया है।

सिंहपुर और बबेरू मुख्य मार्ग से मौनी आश्रम तक पक्का मार्ग तैयार कर पेटिंग की जा रही है। मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व पीएसी जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन


बताया कि मेला 15 से 17 दिसंबर तक चलेगा। उधर, सिमौनी धाम मेला परिसर में मधुवन में साधुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

जाड़े से बचने के लिए अलाव जलाए जाएंगे। मेले में प्रसाद वितरण के लिए महिला व पुरुषों के काउंटर बनाए गए हैं। प्रसाद तैयार करने के लिए दूर-दराज से आए कारीगर मेला स्थल पहुंच चुके हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पंडाल भी तकरीबन सजकर तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें