फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम केसरवानी को सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी पुरस्कार

विज्ञापन
Shubham Kesarwani Award for Best Recruitment - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। छह माह की ट्रेनिंग और परीक्षा पास करने के बाद 200 रिक्रूट आरक्षियों को भव्य पॉसिंग आउट परेड के बीच प्रमाणपत्र दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले कई रिक्रूट विशेष रूप से पुरस्कृत हुए। मंडलायुक्त गौरव दयाल की उपस्थिति में पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस लाइन के हरे-भरे ग्राउंड में रंग-बिरंगी वर्दी में सजे संवरे रिक्रूट जवानों की आकर्षक परेड हुई। ये रिक्रूट 24 दिसंबर को 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से यहां ट्रेनिंग के लिए आए थे। इन्हें क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह, आरटीसी प्रभारी वीरेंद्र सिंह, मेजर मुख्य आरक्षी तेज सिंह यादव तथा चार निरीक्षक और उप निरीक्षकों ने प्रशिक्षण दिया।
प्रथम स्थान पर रहे शुभम केसरवानी को सर्वांग सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी का पुरस्कार दिया गया। अंत: एवं वाह्य कक्षीय परीक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले 8 रिक्रूट भी पुरस्कृत किए गए। सराहनीय योगदान में आरक्षी प्रशांत कुमार व राना सिंह को भी इनाम मिला। मंडलायुक्त और आईजी ने उन्हें पुरस्कृत किया। पुलिस के विशेष सजे खुले वाहन पर आईजी ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने रिक्रूटों को शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने कमिश्नर और डीआईजी की अगुवानी की। अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Shubham Kesarwani Award for Best Recruitment- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें