बांदा। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शनिवार को महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बैडमिंटन महिला वर्ग एकल में खुशी खान, महिला वर्ग गुगल में श्रेया और तान्या, पुरुष एकल में शुभम द्विवेदी, पुरुष युगल में शुभम द्विवेदी और आयुष नारायण विजेता रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय वालीवॉल, फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईंं। सीनियर वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में आठ टीमें स्टेडियम बांदा, सेंट जेवियर्स, कृषि विश्वविद्यालय, गोयरा मुगली-ए, गोयरा मुगली, भागवत प्रसाद एकेडमी, सरस्वती इंटर कॉलेज, स्टूडेंट क्लब की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें स्टेडियम बांदा विजेता व गोयरा मुगली की टीम उपविजेता रही।
सीनियर फुटबॉल पुरुष वर्ग में आठ टीमों में स्टेडियम बांदा, सुपर स्टार, द चैलेंजर्स क्लब, अतर्रा स्टार्स, सेंट जॉर्ज फुटबॉल क्लब, डीएस फुटबॉल क्लब, कृषि विश्वविद्यालय व एफसी बांदा शामिल रहीं। स्टेडियम बांदा की टीम विजेता व सेंट जॉर्ज एफसी उपविजेता रही। सीनियर हॉकी पुरुष वर्ग में स्वराज क्लब, राइफल क्लब, जेके टाइगर, स्व. डॉ. जितेंद्र शर्मा हॉकी एकेडमी की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें स्व. डॉ. जितेंद्र शर्मा हॉकी एकेडमी विजेता व राइफल क्लब उपविजेता बनी।
सीनियर पुरुष/महिला बैडमिंटन में 75 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग एकल में खुशी खान विजेता व श्रेया गुप्ता उपविजेता रही। महिला युगल में श्रेया गुप्ता व तान्या विजेता, मांडवी व आराध्या उपविजेता बनीं। बैडमिंटन के पुरुष एकल में शुभम द्विवेदी विजेता व कृष्णा गौतम उपविजेता रहे। पुरुष युगल में शुभम द्विवेदी व आयुष नारायण विजेता, कृष्णा गौतम व अंकित सिंह उपविजेता रहे। निर्णायक शिवकुमार गुप्ता, गजराज सिंह, डॉ. इंद्रवीर सिंह, रामबहादुर, कौशल त्रिपाठी, पुलकित त्रिपाठी, अमित राधे, सत्यम, शाहिद वली खां, रईस अहमद, अजय प्रताप सिंह, देवशरण रहे। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम रजत वर्मा व उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार सौंपे।